बरेली, फरवरी 9 -- बरेली। मिनी बाईपास स्थित नाइस जिम में रविवार को बरेली आर्म रेसलिंग फेडरेशन का गठन किया गया। इस दौरान मनमोहन सिंह तनेजा को अध्यक्ष, शिवम वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, नदीम खान को सचिव और फौजी चरन सिंह यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाजसेवी नदीम इकबाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को सम्मानित किया। इस दौरान सुमित बाला, एड. मो. कासिम, आलम सिद्दीकी, अमित चौहान, शादाब, अहमद खान, फैजान खान, अनुराग शर्मा, सोनू कश्यप, नाजिम, सचिन, रिजवान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...