आगरा, मार्च 17 -- अलीगढ़ में गत दिवस हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में कासगंज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभिन्न वजन वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक हासिल किए हैं। कासगंज शहर के केए पीजी कालेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कासगंज के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न वजन वर्ग में महिला बायां हाथ में सोनी ने रजत, चांदनी ने कांस्य, विनीता ने कांस्य, क्वीन गार्गी कौशल ने कांस्य, ऋचा चौहान ने रजत, दायां हाथ में सोनी ने स्वण, विनीता ने कांस्य, छाया कुमारी ने कांस्य, क्वीन गार्गी कौशल ने कांस्य, ऋचा चौहान ने रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग बायां हाथ में अमन कुमार ने रजत, सतेंद्र कुम...