बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- हथियारों के लाइसेंस के लिए आवेदन करने की लगी होड़ जिले के 15 मुखिया कर चुके हैं आवेदन, कई लाइन में फोटो : हथियार-हथियार। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बड़ा बंगला, महंगी गाड़ियों के साथ लाईसेंसी हथियार रखना भी स्टेटस सिंबल बन गया है। ऐसे में एक सवाल उठता है कि लाइसेंस प्राप्त कर चुके या कोशिश कर रहे लोगों को सच में किसी से खतरा है या फिर शौक। कुछ दिन पहले ही सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार के लिए लाइसेंस देने की घोषणा है। इसके बाद से लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों की होड़ लग गयी। 15 मुखियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। कई लाइन में लगे हैं और प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले रहे हैं। जिले में कुल 230 मुखिया हैं। खास बात है कि इसी साल पंचायत का चुनाव भी होना है। जानकारों की मानें तो जनप्रतिनिधि चुना...