समस्तीपुर, दिसम्बर 29 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में वैनी गांव निवासी मो. नुरूल के पुत्र मो. दुलारे एवं कैजिया विष्णुपुर गांव के उमाशंकर मिश्रा के पुत्र दिलीप कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा शामिल हैं। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मो. दुलारे आर्म्स एक्ट (कांड सं.13/25) के प्राथमिकी अभियुक्त हैं। वहीं दिलीप कुमार 180 एमएल के दो ट्रेटा पैक शराब के साथ संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किये गये हैं। दोनों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...