हाजीपुर, जुलाई 30 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने हत्याकांड में 02, आर्म्स एक्ट एक्ट कांड में 07, हत्या का प्रयास कांड में 06, उत्पाद अधिनियम कांड में 05 एवं अन्य मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने 01 वारंट एवं 238 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर 130 लीटर देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 02 लाख 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन एवं तीन बाइक बरामद की। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। घनश्याम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...