गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- फुलवरिया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट और शराब से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मिश्रबतारहां गांव के लाल बाबू गुप्ता, रामपुर कला गांव के अरविंद यादव और गिदहां गांव के राजकुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में मेडिकल जांच कराने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...