आर्म्स एक्ट में मंडल कारा में बंद रौशन की मौत, मां ने हत्या का लगाया आरोप
मधुबनी, अगस्त 11 -- बेनीपट्टी। रहिका थाना कांड संख्या 141/26 आर्म्स एक्ट में मंडल कारा में बंद 19 वर्षीय रौशन कुमार की मौत को पीड़ित मां ने हत्या की आशंका जताते हुए अरेर थाना में आवेदन दिया है।
आरोप और जानकारी भदुली कोकाई टोला के पीड़ित मां फूलो देवी ने दिये आवेदन में लिखा है कि उनका बेटा रौशन कुमार यादव रहिका थाना में एक आर्म्स एक्ट में आरोपित है। रहिका पुलिस 27 मई को उनके बेटे को घर से गिरफ्तार कर ले गया था। उनका पुत्र पूरी तरह स्वस्थ्य था। रौशन की बहन ममता कुमारी 8 अगस्त को अपने भाई से मिलकर आयी थी, उस समय भी वह पूर्ण स्वस्थ्य था। 10 अगस्त की रात करीब एक बजे उन्हें रहिका थाना से सूचना दिया जाता है कि उनके लड़का की मौत हो गई है। शव सदर अस्पताल में है। जब वे लोग रात के करीब एक बजे सदर अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उनके पुत्र के पीठ पर लाल-लाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.