समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- समस्तीपुर। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-4 की अदालत ने सोमवार को आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी पाए गए धर्मपुर वार्ड 1 निवासी शंकर सिंह को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग छह वर्ष पूर्व नगर थाना पुलिस ने धर्मपुर रेलवे गुमटी के पास स्थित बांध से शंकर सिंह को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...