जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- चोरी की एक बाइक व अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त दो भट्ठी तोड़ साढ़े चार क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट, शराब जप्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों एवं शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान में जिले के विभिन्न थाने के पुलिसकर्मियों ने शनिवार की देर रात तक अलग-अलग जगहों से आठ आरोपितों की गिरफ्तारी की जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए लोग शामिल हैं। इस दौरान दो भट्ठी तोड़ी गई और साढ़े चार क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जप्त की गई। रविवार को आधिकारिक तौर पर उक्त जानकारियां दी गई। पुलिस के अनुसार भेलावर थाने की पुलिस ने देवराज विगहा गांव में छापेमारी कर वहां के निवासी टीटी ऊर्फ राजनंदन कुमार को गिरफ्तार किया। ये आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित बताए...