छपरा, अप्रैल 26 -- तरैया। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी रवि कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी कई संगीन मामलों में वांछित था और पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। वह थाना के टॉप-टेन आरोपितों की सूची में भी शामिल था। शिविर में आठ महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन तरैया। तरैया रेफरल अस्पताल में आयोजित शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आई आठ महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन डॉ. स्मृति सिंह द्वारा किया गया। शिविर में मौजूद महिलाओं को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। यह भी पढ़ें- जनवितरण दुकानदार ने 70 उपभोक्ताओं का किया सेल्फ इन्यूमरेशन इस दौरान अस्पताल के एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। शिविर का नेतृत्व अस्पताल प्रभा...