बक्सर, अप्रैल 27 -- पेज तीन के लिए ----- कार्रवाई भोज खाकर घर लौट रहे युवक को मार दी गई थी गोली पुराना भोजपुर निवासी बिरेंद्र सिंह का पुत्र आशीष फरार फोटो संख्या- 03, कैप्सन- सोमवार को पुराना भोजपुर में फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा करती पुलिस। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले के फरार अभियुक्त के घर सोमवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। नया भोजपुर थाने की पुलिस ने पुराना भोजपुर स्थित अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब चार माह पहले पुराना भोजपुर निवासी योगेन्द्र यादव का पुत्र शिवम यादव गांव के एक शादी समारोह से भोज खाकर वापस लौट रहा था। घर लौटने के दौरान रास्ते में कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर झड़प हुई थी। इसी विवाद में एक युवक ने गोली मार दी थी। गोली ...