फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में दोषी को न्यायालय ने सजा सुनाई है। मलवां थाने में वर्ष 2010 में दर्ज मुकदमे में अभियुक्त छत्रपाल सविता निवासी धमीना के कब्जे से चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा बरामद हुआ था। इस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में सुनवाई के लिए भेजा गया था। सीजेएम कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाते हुए एक हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर दो दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.