आर्म्स एक्ट के गैरजमानती वारंटी को पुलिस ने दबोचा
बेगुसराय, जून 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने फरार चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिमी डफरपुर निवासी रौशन कुमार उर्फ रणवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रौशन कुमार के विरुद्ध नावकोठी थाना कांड संख्या 107/22 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। मामले में न्यायालय द्वारा बार-बार तलब किए जाने के बावजूद वह लंबे समय से उपस्थित नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने उसे पश्चिमी डफरपुर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.