पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। आरोपी की पहचान सदर थाना के आईना महल निवासी श्रवण पासवान के रूप में की गई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी दिसंबर महीने में अपराध की योजना बना रहे चार- पांच अपराधियों के एकत्रित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जैसे ही पुलिस ने रेड किया कि आरोपी के तीन गिरफ्तार कर लिए गए थे। उनके पास से पुलिस ने पिस्टल बरामद किया था। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। जिसकी बाद में श्रवण पासवान के रूप में पहचान की गई। यह भी पढ़ें- फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिेहार, कुर्की-जब्ती की चेतावनी उन्होंने कहा कि इश्तेहर तमिले के बाद भी आरोपी गायब रहता है तो उसके खिलाफ कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...