मोतिहारी, जून 16 -- तुरकौलिया। पुलिस की दबिश से आर्म्स एक्ट के आरोपी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाला आरोपी जयसिंहपुर बाबुटोला के आरिफ अंसारी है। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व आरिफ अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक युवक को घेर कर पिस्टल के बल पर मारपीट एवं छीन झपट किया था। पीड़ित युवक जयसिंहपुर शंभू टोला का मासूम अली था। वह गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर मिलाद का दावत खा कर घर लौट रहा था। इसी बीच एक अपाची बाइक से आरिफ अपने साथी मिंटू और तबरेज अंसारी के साथ मिलकर मासूम को घेर लिए। उसका सोने का चैन और दो सौ रुपया पॉकेट से निकाल लिया। आरिफ ने पिस्टल निकाल कर उसके कनपटी पर सटा दिया। फायर करने वाला ही था कि बहादुरी दिखाते हुए पीड़ित युवक उनसे भीड़ गया। धक्का मुक्की होने लगी। इसी बीच पिस्टल से मैगजीन सहित दो जिंदा कारतूस नि...