जमशेदपुर, जनवरी 5 -- शहर में आर्म्स एक्ट के तहत पकड़े गए आदतन अपराधियों पर पुलिस अब सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस अलग सूची तैयार कर रही है, जिसमें पिछले पांच वर्षों में हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दोबारा अपराध करने की आशंका वाले आरोपियों पर समय रहते नियंत्रण करना है। जानकारी के अनुसार, बीते पांच वर्षों में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए आरोपी पुलिस की निगरानी सूची में शामिल हैं। उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वर्ष 2025 में अबतक हथियार के साथ 247 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद ऐसे सभी आरोपियों को उनके स्थानीय थाना क्षेत्र मे...