आर्म्स एक्ट : गवाही की स्थिति पर रिपोर्ट तलब
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कोर्ट में लंबित आर्म्स एक्ट के मामलों के निष्पादन में हो रही देरी पर गृह विभाग ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। इसको लेकर एसएसपी ने मंगलवार को मुख्य अभियोजन पदाधिकारी व लोक अभियोजक के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। एसएसपी ने मुख्य अभियोजन पदाधिकारी से कोर्ट में लंबित आर्म्स एक्ट के मामले की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी मांगी गई कि ये मामले किस कारण से कोर्ट में लंबित हैं। ऐसे मामलों में ज्यादातर गवाह पुलिस अधिकारी या जवान हैं। उनकी गवाही की क्या स्थिति है। उन्होंने आर्म्स एक्ट के मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए लोक अभियोजक को भी सहयोग करने का आग्रह किया। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि गृह विभाग आर्म्स एक्ट के मामले के निष्पादन को लेकर गंभीर है। विभाग इसकी लगातार मॉनिटरिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.