नई दिल्ली, मार्च 16 -- सैकड़ों भारतीय ईरान से बाहर निकल चुके हैं। इस बात की जानकारी भारत सरकार ने दी। यह नागरिक पड़ोसी देशों के माध्यम से ईरान से बाहर निकले हैं। एक इंटर मिनिस्ट्री ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में अपडेट साझा की। उन्होंने कहाकि 550 भारतीय नागरिकों ने जमीनी सीमा से आर्मेनिया में प्रवेश किया है। वहीं, 90 भारतीयों ने अजरबैजान में प्रवेश किया है। अमेरिकी-इजरायल और ईरान युद्ध के बाद पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यहां फंसे भारतीयों की मदद में अधिकारी जुटे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया कि 284 भारतीय तीर्थ यात्रा के लिए ईरान गए थे। इनमें से कुछ पहले ही भारत लौट चुके हैं, जबकि अन्य के अगले कुछ दिनों में लौटने की उम्मीद है। छात्र भी तेहरान से निकलेइसके अलावा तेहरान में ...