रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के रिंग रोड सिमलिया के रहने वाले मनीष कुमार से आर्मी स्टोर में फर्टिलाइजर मुहैया कराने के एवज में 1.99 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। मनीष कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मनीष ने पुलिस को बताया कि उन्हें पांच दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को सेना का अधिकारी बताया और आर्मी स्टोर में फर्टिलाइजर मुहैया कराने की बात कही। इसके बाद उनसे बिल मांगा गया। खाते में पांच रुपए ट्रांजेक्शन करने का झांसा दिया गया। इसके बाद उनके खाते से 1.99 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.