पटना, सितम्बर 8 -- शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ‌यू-डायस की स्कूली डेटा प्रमाणन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (एडब्ल्यूईएस) के तहत आने वाले सभी स्कूलों का डेटा खुद सोसाइटी की ओर से प्रमाणित किया जाएगा। यह काम एडब्ल्यूईएस की तीन-स्तरीय व्यवस्था के जरिए की जाएगी। पहले स्कूल स्तर, दूसरा क्षेत्रीय स्तर और आखिर में मुख्यालय स्तर पर डेटा की जांच और पुष्टि होगी। इससे पहले यह संबंधित राज्य अंतर्गत हुआ करता था, जहां स्कूल स्थित है। लेकिन 2026-27 से यह अधिकार सोसाइटी को सौंप दी गई है। इसके तहत सेना खुद अपने स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े आंकड़ों की पुष्टि करेगा। बिहार में इस सोसाइटी के तहत दो आर्मी स्कूल्स चल रहे हैं। इनमें एक आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर कैंट और दूसरा...