आर्मी पब्लिक स्कूल एक ने जीता रोमांचक बास्केटबॉल मुकाबला
रुडकी, अगस्त 22 -- रुड़की, संवाददाता। बंगाल सैपर्स इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रुड़की में शनिवार को सेंट्रल कमांड इंटर एपीएस क्लस्टर-7 बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल एक और एपीएस बीरपुर की टीमों के बीच बालक वर्ग का रोमांचक मुकाबला हुआ। मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 अंक हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं एपीएस बीरपुर की टीम ने 33 अंक बनाए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने फुर्ती, बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.