संतोष आर्यन, अप्रैल 2 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी 24 वर्षीय लांसनायक विकास कुमार, सिक्किम में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर बलिदान हो गए। विकास के घरवालों को सेना की ओर से यह सूचना दी गई। विकास का पार्थिव शरीर गुरुवार को जिला मुख्यालय आने की संभावना है। विकास की शादी 2023 में हुई थी। उनका बेटा एक साल का भी नहीं है। बेटे के पहले जन्मदिन पर घर आने की सपने देख रहा एक पिता अब तिरंगे में लिपटकर लौटेगा। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर स्थित गणकोट गांव निवासी विकास पुत्र गणेश राम 19 कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे। उनके चचेरे भाई नीरज कुमार ने बताया कि विकास इन दिनों सिक्किम में ड्यूटी पर थे। 29 मार्च को वह दो साथियों के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर विकास वीरगति को प्राप्त हो गए। बताया जा रह...