मुख्य संवाददाता, अगस्त 6 -- भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने बरेली स्थित उत्तर भारत एरिया मुख्यालय (यूबी एरिया) का दौरा कर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों, युद्धक क्षमता और भविष्य की रणनीतिक चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण और स्वदेशी तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सेनाध्यक्ष को क्षेत्र की वर्तमान ऑपरेशनल स्थिति, सैन्य अभ्यास, आधुनिक हथियार प्रणालियों और युद्धक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकों और उपकरणों के बढ़ते उपयोग पर भी प्रस्तुति दी गई।सेना की 3 प्राथमिकताएं बताई जनरल धीरज सेठ ने कहा कि भारत...