गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। आर्मी के कैप्टन ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की। आरोप है कि शादी का झांसा देकर सात महीने में कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने अब शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना सेक्टर-51 पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 निवासी 27 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल इंस्टाग्राम पर आर्मी में कैप्टन पद पर तैनात युवक से दोस्ती हुई। आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया। झांसे में लेकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं। शिकायत के अनुसार 14 मई से लेकर 25 नवंबर 2025 के बीच भोंडसी स्थित क्वाटर में पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.