आर्मी की तैयारी कर रहे इंटर के छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
गया, मई 28 -- नौरंगा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आर्मी में बहाली की तैयारी कर रहे इंटर के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नौरंगा गांव के मनोज कुमार के पुत्र कुणाल कुमार (17) के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रतिदिन की तरह कुणाल सुबह आर्मी भर्ती की तैयारी को लेकर दौड़ लगाने गया था। इसी दौरान फोर लेन सड़क पार करने के क्रम में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इसमें छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।घटना यह भी पढ़ें- आर्मी की तैयारी कर रहे इंटर के छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और घटना का विरोध किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.