अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के एनसीसी कैडेट्स ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान में कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नवीन परिसर में पौधरोपण किया और साफ- सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि आर्द्रभूमि कार्बन को सोखने में जंगलों से भी अधिक प्रभावी होती हैं। पीटलैंड्स दुनिया के सभी जंगलों की तुलना में दोगुना कार्बन स्टोर करते हैं। इनका संरक्षण ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आर्द्रभूमियां स्पंज की तरह काम करती हैं जो भारी बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी को सोख लेती हैं और बाढ़ के खतरे को कम करती हैं। इस तरह के स्थल भूजल को रिचार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.