कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रेरणा दिवस से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था। बैठक में शामिल बैंक सखी और समूह सखी को विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंकिंग प्रक्रियाओं, वित्तीय साक्षरता तथा समूह संचालन की विस्तृत जानकारियों से अवगत कराया गया। प्रेरणा दिवस के इस कार्यक्रम में सखियों को बताया गया कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन का मजबूत माध्यम हैं। एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल बचत करती हैं बल्कि छोटे उद्यम भी शुरू कर रही हैं। बैठक में विभिन्न जानकारियां साझा की गईं, जिनमें योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.