नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर दुनिया और भारतीय अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का क्रम जारी रहा। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? ध्यान रहे, युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं, जिससे कच्चे तेल के तीसरे सबसे बड़े आयातक भारत में महंगाई की चिंता बढ़ती जा रही है। बाजार में अस्थिरता को बढ़ावा मिला है। ऐसा लगता है कि युद्ध में भी अमेरिका केवल अपना हित देखने में लगा है। ईरान और उसके समर्थक संगठन लगातार हमले कर रहे हैं। अमेरिकी रुख के सामने सऊदी अरब जैसा देश लाचार है और इजरायल को भी चिंता सताने लगी है। विडंबना है कि युद्ध के बावजूद इस साल अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजार में 13.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है, जबकि भारत में अब तक सेंसेक्स 14 प्...