नई दिल्ली, मई 29 -- कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता। कमाई अच्छी होती है, लेकिन खर्चे बढ़ जाते हैं या अचानक कोई बड़ा नुकसान हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए राहु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों को जिम्मेदार माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार राहु की खराब स्थिति इंसान से गलत फैसले करवाती है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं शनि और मंगल की वजह से पैसा जमा करने में दिक्कत आती है और कर्ज बढ़ने लगता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय करने से राहत मिल सकती है।राहु के लिए करें ये उपाय अगर बार-बार पैसा फंस रहा है या बेवजह खर्च बढ़ रहे हैं, तो राहु को शांत करने के लिए रोज "ॐ रां राहवे नमः" मंत्र का जाप करें। इसके अलावा किसी जरूरतमंद को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है। शनिवार की शाम काले तिल को परिवार के सभी लोगों के सिर स...