धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में शुक्रवार को इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्वदेशी तकनीक की निर्णायक भूमिका है। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार तथा रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में हमारी क्षमताओं को और सुदृढ़ करना आज की आवश्यकता है। भारत के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आईआईटी धनबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थान न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त माध्यम बनते हैं। संस्थान के पेनमेन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्य में पर्यावरण संतुलन और स्थानीय समुदायों के हितों को ध्यान में रखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.