बलिया, जनवरी 29 -- बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के सीउरी प्रेमरजा गांव स्थित अटल मनरेगा पार्क में बुधवार को जन जागरण अभियान के तहत कृषक श्रमिक चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवीन्दर कुशवाहा ने कहा कि मनरेगा को लागू हुए 20 साल हो गए। लेकिन कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण इस योजना का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल पाया। जब 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो सर्व वर्ग का उत्थान हुआ। सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नया कानून श्रमिक वर्ग को न सिर्फ अधिकार और शक्ति प्रदान करने वाला है, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन के लिए साफ नियत का होना आवश्यक है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, धनंजय कन्नौजिया, बीडीओ फैसल आलम, भाजपा नेताओं सहित क्षेत्रीय नागरिक थे। प्रधा...