रुडकी, जनवरी 30 -- पृथ्वीराज चौहान क्षत्रीय विकास महासभा की बैठक में शुक्रवार को महासभा अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा कानूनों का दुरुपयोग कर सवर्ण समाज के होनहार और प्रतिभाशाली युवाओं को झूठे मामलों में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक हो रहा है। न तो ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होती है और न ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण का लाभ कुछ सीमित वर्गों तक ही सिमट कर रह गया है, जबकि गरीब वर्ग के बच्चों को इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.