उरई, मई 3 -- उरई। संवाददाता आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा दिखाई।ग्वालियर की द्रोण डिफेंस एकेडमी की पटेल नगर उरई शाखा ने रविवार को सैनिक स्कूल व मिलिट्री स्कूल की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया। एकेडमी पिछले वर्ष जुलाई से संचालित है। परीक्षा में 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 70-80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर पर 100 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी, अधिकतम 10,000 रुपये तक का प्रावधान है। इससे प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कोचिंग फीस में छूट मिलेगी।परीक्षा के दौरान बच्चों में हर सही उत्तर पर खुशी दिखी, जिससे उनका आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक...