हाथरस, मई 15 -- हाथरस। महिला थाना पर नव नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों ने आर्थिक रूप से दुर्बल पांच बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया है। उन्होंने इन विद्यार्थियों को यूनीफार्म भी अपने खर्चे पर उपलब्ध कराई है। इन विद्यार्थयों के चेहरे खिले हुए हैं। घुमंतु परिवार की मोहिनी को वीसी झूरिया, काजल पुत्री महेंद्र, गुड़िया पुत्री महेंद्र को प्राथमिक विद्यालय गिजरौली, पिंकी पुत्री महेंद्र व सनी पुत्र महेंद्र को उच्च प्राथमिक विद्यालय गिजरौली में विधिवत प्रवेश दिलाया गया है। इन बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां, यूनिफार्म व अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। महिला थाना प्रभारी थाना रितु तोमर ने बताया कि नव नियुक्त महिला आरक्षी राधिका व इच्छिता ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान समाज के वंचित व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया ...