गंगापार, जनवरी 28 -- हंडिया टोल प्लाजा पर सामुदायिक विकास कार्यक्रम सर्वांगीण अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वाधान में क्यूब रूट्स फाउंडेशन द्वारा सरकारी उच्च विद्यालय की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं में 25 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना कार्यान्वयन इकाई के एसके सिंह, कोखराज हंडिया एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख उदयभान सिंह, वरिष्ठ प्लाज़ा प्रबंधक हंडिया शशि भूषण द्विवेदी,वरिष्ठ प्रबंधक सड़क सुरक्षा अभिषेक कुमार मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.