औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- दाउदनगर अनुमंडल कारा का सचिव ने किया निरीक्षण, कैदियों को सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश फोटो- 4 अप्रैल एयूआर 20 कैप्शन- दाउदनगर अनुमंडल कारा के निरीक्षण के मौके पर उपस्थित सचिव तान्या पटेल औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दाउदनगर अनुमंडल कारा का निरीक्षण शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने किया। कारा में निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अमित कुमार राय उपस्थित रहे। सचिव ने जेल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया तथा बंदियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सचिव ने कैदियों को कारा में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत होने के बाद कैदियों के समक्ष ही तत्काल निदान करने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। सचिव ने बंदियों से उनकी जमानत एवं अधिवक्ता के संबंध में पूछताछ की। कैदियों से कहा गया कि अगर वे निजी अधि...