आर्थिक रूप के कमजोर छात्राओंं को मिलेगी स्कॉलरशिप
खगडि़या, जुलाई 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत प्रज्ञा स्क्रीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए कक्षा आठवीं से 12वीं तक के योग्य छात्राओं की सूची एसएसए द्वारा 14 जुलाई तक मांगी गई है। इधर उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मथुरापुर की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने बताया कि उनके स्कूल के ऐसे 15 छात्राओं का नाम स्कॉलरशिप के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगले चार साल तक चयनित छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ मिलने का प्रावधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.