वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नाटक के कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने शनिवार को बनारस में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। पांडेयपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार की विफलता ने जनता की मुसीबतों में इजाफा किया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनका स्वागत किया। सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि आज देश की जनता को पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद, राशन, पानी, आधार, सरकारी नौकरी, रेलवे टिकट, बिजली बिल सुधार, टोल नाके तक हर जगह लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की लाइन लगाओ योजना से जनता परेशान है। बिना सोचे-समझे कोविड जैसी तैयारी करने का बयान देकर सरकार ने फिर से जनता को डराने का काम किया है। अचानक और अव्यवस्थित फैसलों ने पहले भी देश की जनता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.