बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला सहकारी बैंक की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक में सहकारिता की शक्ति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा और भारत के भविष्य की आर्थिक संरचना पर गंभीर चिंतन हुआ। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता पदाधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को वैश्विक शक्ति और आर्थिक महाशक्ति बनाने का सबसे सशक्त माध्यम सहकारिता है। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता का वास्तविक आधार गांव, किसान और स्थानीय उत्पादन व्यवस्था है। गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सहकारिता की ओर से किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सहकारिता व्यवस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि यदि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.