बांदा, मई 15 -- बबेरू। कस्बे के वासुदेव सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज बबेरू के इंटरमीडिएट सीबीएसई परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद आर्थिक सिंह ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बीना रानी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के छात्र आर्थिक सिंह ने 89 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। वहीं जीतू पटेल 85 प्रतिशत अंक हासिल किया। ऋषभ चित्रांशी ने 82 .2प्रतिशत अंक हासिल किया।जय मिश्रा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सौरभ साहू ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अभिषेक गुप्ता ने 74 .8 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रिया गुप्ता 78.8प्रतिशत अंक हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...