गोंडा, फरवरी 28 -- मनकापुर, संवाददाता। क्षेत्र के करौदी गांव में शनिवार तड़के युवक ने खेत में रखे छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ समय पहले बहन की शादी के कारण वह आर्थिक दबाव में था। परिजनों के अनुसार हाल के दिनों में वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। वहीं दबी जुबान कुछ लोगों ने कहा कि कर्ज से परेशान था। करौदी गांव निवासी 19 वर्षीय रंजीत पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल शनिवार सुबह करीब पांच बजे अपने खेत में फांसी के फंदे से लटका मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जब युवक का शव लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रंजीत शुक्रवार रात रोज की तरह भोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.