इटावा औरैया, मार्च 8 -- क्षेत्र के गांव भोगीपुरा में ननिहाल में रह रहे युवक की जहर खाने से उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोगीपुरा निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय आशुतोष पुत्र दुर्गेश मूल रूप से औरैया का निवासी था। करीब पांच वर्ष पहले उसके पिता दुर्गेश के लापता हो जाने के बाद वह अपनी मां सपना देवी और बहन के साथ भोगीपुरा गांव में नाना कैलाश अवस्थी के घर रह रहा था। आशुतोष सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा बाग स्थित एक खाद-बीज की दुकान पर काम करता था। बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। कम आय के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। चार मार्च को उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में सैफई मेडिक...