बरेली, मार्च 3 -- आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। होली का सामान खरीदने के लिए भी उसके पास रुपये नहीं थे लेकिन ठेकेदार ने वादा करने के बावजूद भुगतान नहीं किया। सुसाइड नोट में उसने ठेकेदार पर रुपये न देने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच कर रही है। थाना हाफिजगंज के गांव मटकुला निवासी वीना देवी ने बताया कि उनके पति 26 वर्षीय दिपांकर मिश्रा पिछले माह एक ठेकेदार के कहने पर गांव के अन्य चार लोगों के साथ मजूदरी करने आंध्र प्रदेश गए थे। मजदूरी के बाद जब उन्होंने फैक्ट्री मालिक से रुपये मांगे तो उसने बताया कि ठेकेदार मार्च तक का ढाई लाख रुपये का भुगतान ले गया है। इसके बाद मजदूरों ने ठेकेदार से बात की लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा। वहां से मजदूर जैसे-तैसे घर लौटे। इधर, दिपांकर आर्थिक तंगी से जूझ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.