मेरठ, मई 1 -- रोहटा रोड स्थित गांव दिलावरा निवासी किसान विमल ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। विमल के खेतों तक जाने वाली एलटी लाइन का केबिल डेढ़ साल पहले रेलवे लाइन निर्माण में कट गया था और तभी से कनेक्शन नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के अफसर कनेक्शन जोड़ने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। पानी के अभाव में खेत बंजर हो गया और किसान कर्ज में डूब गया। शुक्रवार सुबह नाले में शव मिला। पत्नी गीता और तीनों बच्चे तनिष्क, यश व बेटी गौरी का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- आमरण अनशन पर बैठा पीडित गांव दिलावरा में 11 बीघा जमीन का मालिक किसान आर्थिक तंगी और सिस्टम की बेरुखी के आगे हार गया। 39 वर्षीय विमल ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनका शव घर से 300 मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। शव के...