बागपत, दिसम्बर 28 -- कस्बे में शादीशुदा एक युवक ने आर्थिक तंगी और ग्रह कलेश में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत के चलते उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे में एक युवक पत्नि के साथ रहता है। परिजनों से विवाद के चलते वह किराए के मकान में रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। परेशान हालत में उसने आत्महत्या करने के लिए शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। पता चलते ही परिजन उसे कस्बे के अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को अभी तक घटना की सूचना नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.