कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को संवारने के लिए निःशुल्क खेल प्र​शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पहल के तहत 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आठवें बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक खिलाड़ी 24 मार्च तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों के ट्रायल 31 मार्च से आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बैच 5 अप्रैल से शुरू होगा। तीन माह की अवधि वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेल तकनीक, शारीरिक फिटनेस और प्रतिस्पर्धी खेलों से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। चयनित खिलाड़ियों से किसी प्रकार का शुल्क न...