पीलीभीत, जुलाई 16 -- पीलीभीत। बिजली विभाग द्वारा नए नियम बनाकर व्यापारियों, उद्यमियों और आम उपभोक्ताओं का आर्थिक उत्पीड़न करने, बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी किए जाने के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया। मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: विद्युत निगम की नीतियों के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापनप्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू के नेतृत्व में व्यापारियों और उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र एडीएम (न्यायिक) रोशनी यादव को सौंपा। व्यापारियों ने बिजली विभाग की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और अविलंब सुधारात्मक कदम...