बरेली, सितम्बर 21 -- सहकार भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को आरएसएस कार्यालय केशव कृपा में संपन्न हुआ। इसमें सहकारी समितियों के गठन, उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया और पदाधिकारियों के दायित्वों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने सहकारिता को किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के आर्थिक उत्थान का माध्यम बताते हुए समितियों में पारदर्शिता, ईमानदारी और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि लखपति दीदी योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास हो रहे हैं। बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेकर सहकारिता के माध्यम से रोजगार और उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। क्षेत्रीय संगठन प्रमुख कर्मवीर ने कहा कि एक-दूसरे का सहयोग ही सहकारिता का मूल भाव है। आरएसएस के प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद...