मऊ, सितम्बर 6 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद मऊ इकाई की बैठक अदरी मोड़ पर रविवार को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 11 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की गई की आरक्षण आर्थिक आधार पर हो और सर्वेक्षण के बाद आरक्षण दिया जाए, क्योंकि गरीब हर जाति, समाज व धर्म में हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री, सांसद विधायक और संपन्न लोग हैं उन्हें आरक्षण न दिया जाए। जो गरीब है, पिछड़ा है, उसे आरक्षण दिया जाय, इसलिए इसकी समीक्षा हो। यह भी पढ़ें- आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण का लाभ जिस तरह से बिहार में स्वर्ण आयोग बना है और देश तथा प्रदेशों में अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन हुआ है। इस तरह ...