श्रावस्ती, सितम्बर 3 -- श्रावस्ती। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र श्रीवास्तव व प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता अमन पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जातिगत आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एससी/एसटी अधिनियम में जरूरी सुधार करने की मांग की गई। साथ हो यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को वापस लेने, सामान्य वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन करने की मांग शामिल है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ अमन पाण्डेय ने कहा कि देश के हर नागरिक को समान अवसर मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- यूजीसी एक्ट रद्द करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन समय क...